{"_id":"6aafccf83f03f061250927a7","slug":"video-asi-harjit-singh-murder-case-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: ASI हरजीत सिंह हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दीपक के परिवार का दर्द, मां बोली- दो-तीन दिन से घर पर आ रही थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: ASI हरजीत सिंह हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दीपक के परिवार का दर्द, मां बोली- दो-तीन दिन से घर पर आ रही थी पुलिस
पंजाब पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड में वांछित बताए जा रहे मुलेचक्क निवासी दीपक की पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत के बाद परिवार ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। परिवार ने पुलिस कार्रवाई को लेकर कई बातें बताईं और कहा कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस उनके घर की तलाशी ले रही थी।
दीपक की मां भोली ने आरोप लगाया कि पिछले दो-तीन दिनों से पुलिस लगातार उनके घर आ रही थी और तलाशी ले रही थी। उन्होंने कहा कि परिवार को स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया गया कि मामला इतना गंभीर है। सुबह अचानक उन्हें बेटे के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी मिली।
दीपक के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पहले भी उनके घर आई थी और पूछताछ के साथ तलाशी ली थी। उनके अनुसार, पुलिसकर्मी घर में मौजूद स्कूटी भी अपने साथ ले गए थे, जिसके दस्तावेज परिवार के पास हैं।
पिता ने बताया कि दीपक नशे की लत का शिकार था। पिछले साल 27 सितंबर को वह जेल गया था और करीब सात महीने बाद अगस्त में जमानत पर बाहर आया था। उन्होंने कहा कि नशे की वजह से परिवार को अपना घर साढ़े तीन लाख रुपये में गिरवी रखना पड़ा।
परिवार ने कहा कि उन्हें दीपक के किसी पाकिस्तान या अन्य आपराधिक संपर्क की जानकारी नहीं थी। मुठभेड़ के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।