{"_id":"6a9ec1a818c1ecbcf402ddda","slug":"video-kanpur-penalty-of-up-to-rs15-lakh-for-delay-in-tax-audit-report-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट में देरी पर डेढ़ लाख रुपये तक जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट में देरी पर डेढ़ लाख रुपये तक जुर्माना
कारोबारियों और पेशेवर व्यक्तियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की टैक्स ऑडिट रिपोर्ट 30 सितंबर 2026 तक दाखिल करनी होगी। ऐसा न करने पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 271बी के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना सकल बिक्री या प्राप्तियों का आधा फीसदी या अधिकतम डेढ़ लाख रुपये हो सकता है।मर्चेंट चैंबर आफ उत्तर प्रदेश की जीएसटी कमेटी के चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि आयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पुराने आयकर कानून ही प्रभावी रहेंगे। इसके तहत चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा ऑडिट रिपोर्ट को ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। करदाता को भी 30 सितंबर तक इसे स्वीकार करना होगा। यदि रिपोर्ट समय पर अपलोड या स्वीकार नहीं की जाती है, तो अर्थदंड प्रभावी होगा। यह अर्थदंड आयकर अधिकारी द्वारा आरोपित किया जा सकता है। नए आयकर कानून 2025, जो वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होंगे, में जुर्माने के प्रावधान संशोधित किए गए हैं। नए कानून के तहत, एक माह तक के विलंब के लिए 75,000 रुपये की लेट फीस देनी होगी। एक माह से अधिक के विलंब पर डेढ़ लाख रुपये की फीस अदा करनी होगी। यह फीस करदाता को स्वयं जमा करनी होगी, आयकर विभाग अलग से कार्रवाई नहीं करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।