{"_id":"6aba8743f5b5391028077b62","slug":"video-kanpur-meritorious-students-witness-the-functioning-of-the-legislative-assembly-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत मेधावी छात्रों ने देखी विधानसभा की कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत मेधावी छात्रों ने देखी विधानसभा की कार्यप्रणाली
सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के 25 स्कूलों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को विधानसभा का भ्रमण कराया। विद्यार्थियों ने सदन की कार्यप्रणाली, संसदीय व्यवस्था और विधानसभा के इतिहास की जानकारी ली। विधायक ने छात्रों को सदन के मुख्य कक्ष, बैठक व्यवस्था और संसदीय प्रक्रियाओं के बारे में बताया। इसके बाद दल ने विजिटर्स गैलरी और नवनिर्मित डिजिटल म्यूजियम का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने म्यूजियम में प्रदेश के राजनीतिक और ऐतिहासिक सफर से जुड़ी जानकारियां देखीं। भ्रमण के बाद विधायक ने छात्रों व शिक्षकों के साथ विधायक कैंटीन में भोजन किया। इस दौरान दीपक सिंह, वेणुरंजन भदौरिया, परमानंद शुक्ला, डॉ. रश्मी, रीता वर्मा, सुमन कुमारी, शिवदेवी और शिवपूजा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।