{"_id":"6a70798126063e159e0b79e2","slug":"video-kanpur-elderly-woman-property-encroachment-complaint-dm-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 80 वर्षीय महिला ने डीएम से लगाई गुहार, मकान पर कब्जा और पति की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 80 वर्षीय महिला ने डीएम से लगाई गुहार, मकान पर कब्जा और पति की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग
गांधीग्राम, रामादेवी निवासी 80 वर्षीय महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने मकान पर कथित अवैध कब्जा हटाने, जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पति की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला का आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्यों और उनके सहयोगियों ने मकान पर कब्जा कर लिया है तथा लंबे समय से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि उनके पति का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनका आरोप है कि लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक उत्पीड़न के कारण पति तनाव में रहते थे। उन्होंने पति की मौत की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराए जाने की भी मांग की है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उपचार के दौरान जब वह अपनी छोटी बेटी के घर पर थीं, तभी 8 से 10 लोगों ने उनके मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की शिकायत पहले भी पुलिस और प्रशासन से की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।