{"_id":"6ac397166ffac26c020a6ede","slug":"video-kanpur-dispute-erupts-between-youths-and-petrol-pump-staff-over-rs20-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 20 रुपये को लेकर पेट्रोल पंप पर युवकों और कर्मचारियों में हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 20 रुपये को लेकर पेट्रोल पंप पर युवकों और कर्मचारियों में हुआ विवाद
बिधनू के माधव बाग बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार देर शाम पेट्रोल के 20 रुपये को लेकर युवकों और कर्मचारियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। बाइक सवार युवकों का आरोप है कि उन्होंने 50 रुपये का पेट्रोल मांगा था, लेकिन कर्मचारी ने 30 रुपये का पेट्रोल डालकर 50 रुपये वापस कर दिए। बाकी 20 रुपये मांगने पर कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसमें एक युवक के होंठ पर चोट लग गई। दोनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। उधर, पंप मालिक ने युवकों पर लूट के इरादे से आने का आरोप लगाया है।
मगरासा गांव निवासी नीरज पासवान के मुताबिक, उसके चाचा छोटे पासवान के घर के बाहर बंधी दो भैंसें रविवार को गायब हो गई थीं। नीरज साथी गुड्डू के साथ बाइक से उनकी तलाश में निकला था। हाईवे की ओर जाते समय बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। दोनों माधव बाग बाजार स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे।नीरज का आरोप है कि उसने 50 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए कर्मचारी को 100 रुपये का नोट दिया। कर्मचारी ने 30 रुपये का पेट्रोल डालकर 50 रुपये लौटा दिए। बाकी 20 रुपये मांगने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने दोनों के साथ मारपीट की, जिसमें नीरज के होंठ पर चोट आई।
थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 20 रुपये को लेकर विवाद की बात सामने आई है। नीरज का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, पंप मालिक विनय माधव खन्ना ने युवकों के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि दोनों लूट के इरादे से पंप पर आए थे। उनका कहना है कि लूट से बचाव के दौरान स्टाफ और युवकों के बीच मारपीट हुई। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।