Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Kanpur: Crowds Swarm Jhakarkati After Home Guard Exam Thousands of Candidates Left Stranded Awaiting Buses
{"_id":"69eccc52dae02b40d0031863","slug":"video-kanpur-crowds-swarm-jhakarkati-after-home-guard-exam-thousands-of-candidates-left-stranded-awaiting-buses-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: होमगार्ड परीक्षा के बाद झकरकटी पर उमड़ी भीड़, बसों के लिए हजारों परीक्षार्थी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: होमगार्ड परीक्षा के बाद झकरकटी पर उमड़ी भीड़, बसों के लिए हजारों परीक्षार्थी बेहाल
कानपुर में शनिवार को आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के बाद झकरकटी बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा खत्म होते ही हजारों की संख्या में छात्र बस अड्डे पहुंच गए, जिससे वहां अव्यवस्था का माहौल बन गया।
अनुमान के मुताबिक 2000 से अधिक अभ्यर्थी बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे। रायबरेली, लखनऊ और प्रतापगढ़ रूट की बसें जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंचीं, उन पर चढ़ने के लिए अभ्यर्थी टूट पड़े। स्थिति ऐसी रही कि कई बसों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हो गए, जबकि सैकड़ों छात्र बस अड्डे के बाहर ही खड़े रह गए।
बस अड्डे के बाहर भी हजारों की भीड़ जमा रही, जहां छात्र अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए साधन तलाशते नजर आए। कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा को देखते हुए पर्याप्त बसों की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।