फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Soil from illegal mining in a grazing ground dumped on private land; JCB seized

कानपुर: चारागाह में अवैध खनन कर निजी जमीन में डाली मिट्टी, जेसीबी सीज, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 15 Sep 2026 07:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 15 Sep 2026 07:57 PM IST
सार

Kanpur News: स्थानीय लोगों की सूचना पर लेखपाल ने मामले की जांच की। बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Soil from illegal mining in a grazing ground dumped on private land; JCB seized
इसी जमीन पर हुआ अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिठूर क्षेत्र में सरकारी जमीन से मिट्टी खनन कर निजी भूमि में डाले जाने पर स्थानीय लोगों की सूचना पर रात में खनन करते पकड़ी गई जेसीबी को पुलिस ने सीज कर दिया। राजस्व विभाग की जांच के बाद लेखपाल शिवम वर्मा की तहरीर पर बलवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


बैकुंठपुर निवासी लेखपाल शिवम वर्मा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 13 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे ग्राम बैकुंठपुर में जेसीबी संख्या से खनन किए जाने की सूचना मिली थी। मौके के निरीक्षण में ग्राम बैकुंठपुर की गाटा संख्या 521, रकबा 0.717 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में चारागाह दर्ज मिली। आरोप है कि इसके आंशिक हिस्से से मिट्टी खोदी गई थी। जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि खोदी गई मिट्टी को गाटा संख्या 464 में डाला जा रहा था। यह निजी सहखातेदारों की भूमि बताई गई है। आरोप है कि सरकारी चारागाह की जमीन से मिट्टी निकालकर उसका निजी उपयोग किया गया। स्थानीय लोगों ने मिट्टी खनन बलवीर सिंह के कहने पर कराए जाने की जानकारी दी। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग अब खनन की मात्रा, जमीन की स्थिति और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

 

Kanpur: Soil from illegal mining in a grazing ground dumped on private land; JCB seized
इसी जमीन पर हुआ अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
21 अगस्त को खनन करने में दो पर दर्ज की गई थी प्राथमिकी
बिठूर थानाक्षेत्र के पेम-मंधना में निजी जमीन से चोरी से मिट्टी खनन किए जाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ 21 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जमीन मालिक माया सिंह ने पुलिस को बताया था कि 18 अगस्त की रात उनकी और अजीज फातिमा की करीब दो बीघा जमीन से 20 से 25 डंपर मिट्टी खोदी गई थी। बगदौधी निवासी नीरज सिंह और अंकुर पांडेय पर मिट्टी खनन कराने का आरोप लगाया गया था। मामले में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed