{"_id":"6974d03c90eb9a439d0148c4","slug":"video-kanpur-bulldozer-demolishes-illegal-plotting-two-bighas-of-land-cleared-2026-01-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, दो बीघा प्लाटिंग ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, दो बीघा प्लाटिंग ध्वस्त
केडीए जोन एक-बी के प्रवर्तन दस्ते ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को मैनावती मार्ग में अवैध रूप से दो बीघा जमीन पर अवैध रूप से की गई प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाए। अवैध रूप से बन रहा एक मकान सील कर नौ भवन स्वामियों को नोटिस जारी की।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1बी की टीम ने मैनावती मार्ग पर जागेश्वर मंदिर के सामने कटरी ख्यौरा क्षेत्र में करीब दो बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त किया। यह कार्रवाई इस जोन के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। जांच में सामने आया कि निर्माणकर्ता नंदू सहित अन्य लोग केडीए से ले-आउट, मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लाटिंग कर रहे थे। इसके बाद दस्ते ने मुखर्जी विहार स्थित प्लॉट नंबर-चार पर बने बेसमेंट, ग्राउंड और दो मंजिला अवैध भवन को सील किया। यह परिसर एसपी गुप्ता व अन्य का बताया गया है, जिसमें लगभग 356 वर्ग गज क्षेत्रफल में निर्माण किया गया था। (
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।