{"_id":"6ae5dbb3144e4cb16906bb8d","slug":"ramayana-advance-booking-ranbir-kapoor-film-crosses-40-crore-worldwide-before-release-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: रिलीज से पहले ही 'रामायण' का जलवा, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; विदेशों में भी फिल्म का क्रेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: रिलीज से पहले ही 'रामायण' का जलवा, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; विदेशों में भी फिल्म का क्रेज
Sat, 31 Oct 2026 05:44 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:44 PM IST
सार
- रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
- फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग में शानदार उछाल आया है।
- भारत से लेकर विदेशों तक फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन
रामायण
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
फिल्म 'रामायण' की रिलीज में अभी पांच दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। फैंस में भी फिल्म की जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। जानिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है।
शनिवार को कमाए इतने करोड़
शनिवार तक भारत में फिल्म के स्क्रीन्स की संख्या बढ़कर करीब 2,500 हो गई। 31 अक्तूबर की दोपहर तक फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग से 16.5 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं, अब तक तीन लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
कन्नड़ भाषा में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले इस भाषा में फिल्म के कुछ ही शो थे, लेकिन अब यह करीब 150 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। कन्नड़ वर्जन से फिल्म की कुल घरेलू एडवांस बुकिंग में 13 फीसदी का योगदान आया है। वहीं, तेलुगु और तमिल वर्जन की बुकिंग भी धीरे-धीरे शुरू हो रही है। उम्मीद है कि सोमवार तक इन भाषाओं के सभी शो उपलब्ध हो जाएंगे।

Trending Videos
रामायण फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम
विदेशों में भी 'रामायण' का जलवा
भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार चल रही है। 'रामायण' के पेड प्रीव्यू 4 नवंबर की शाम नॉर्थ अमेरिका में रखे गए हैं। ये शो फिल्म की दुनियाभर में रिलीज से एक दिन पहले होंगे।
लॉस एंजिल्स में हुए वर्ल्ड प्रीमियर के बाद अगले 24 घंटों में फिल्म की एडवांस बुकिंग में 27 फीसदी का उछाल देखने को मिला। शुक्रवार तक विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग 2.5 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। इसमें से अकेले अमेरिका के पेड प्रीव्यू से ही एक मिलियन डॉलर से ज्यादा की बुकिंग हुई है।
इन आंकड़ों के साथ 'रामायण' की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से होने वाली कमाई 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म?
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: 'कोई प्रोफेशनल लाओ...', क्यों ट्रोल हो रहे श्रेयस तलपड़े? अभिनेता की हरकत पर यूजर्स ने उठाए सवाल
- नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है।
- इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।
- 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: 'कोई प्रोफेशनल लाओ...', क्यों ट्रोल हो रहे श्रेयस तलपड़े? अभिनेता की हरकत पर यूजर्स ने उठाए सवाल