{"_id":"6adf588fb6271ad9a1026bcc","slug":"video-hoteliers-son-falls-from-fourth-floor-window-tragedy-strikes-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"होटल व्यवसायी का बेटा घर की चौथी मंजिल से गिरा, मौत में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल व्यवसायी का बेटा घर की चौथी मंजिल से गिरा, मौत में मचा कोहराम
हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के दौलतगंज में सोमवार सुबह बनारस होटल के मालिक का बेटा घर की चौथी मंजिल की खिड़की से नीचे सड़क पर जा गिरा। करीब 50 फीट नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन नाजुक हालत में आनन-फानन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
दौलतगंज निवासी अनिल शर्मा का कैनाल रोड पर बनारस होटल है। वह अपने चार भाई अजय शर्मा, विजय समेत अन्य भाइयों के साथ होटल और रेस्टोरेंट संभालते हैं। अजय का छोटा बेटा रोहन शर्मा (27) पिता के साथ होटल और रेस्टोरेंट का काम संभालता था। परिजन के मुताबिक, रोहन अक्सर ही घर की खिड़की पर बैठकर मंजन करता था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे भी वह एक पैर खिड़की से बाहर निकालकर बैठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से वह करीब 50 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। गिरने की आवाज सुनकर राहगीरों ने घरवालों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रोहन की शादी इसी साल फरवरी में पुरवा निवासी युवती से हुई थी। परिवार में मां गायत्री और बड़ा भाई रोहित हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के कारोबारी, प्रतिष्ठित और राजनैतिक लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक खिड़की पर बैठा था, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।