फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   congress democracy save vote save rally delhi november 1 ajay solanki

नाहन के विधायक अजय सोलंकी बोले- लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत एक नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Mon, 26 Oct 2026 12:40 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:40 PM IST
congress democracy save vote save rally delhi november 1 ajay solanki
कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने दावा किया कि देश में करीब 13 करोड़ मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। सोलंकी ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली में ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन मार्च और महारैली आयोजित करेगी। पार्टी इस अभियान के जरिए मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी। नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इसी अधिकार के माध्यम से जनता देश और प्रदेश का भविष्य तय करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और उसे मतदान का अवसर मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में निर्वाचन आयोग जैसी स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि देश की विभिन्न संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर देशभर में आवाज उठाएगी। उन्होंने मतदाता सूची और मतदान के अधिकार से जुड़े मामलों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता जताई। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि रोजगार और नौकरी की तलाश में बड़ी संख्या में युवा अपने गृह प्रदेश से दूसरे राज्यों में जाते हैं। ऐसे में उनके मताधिकार और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से जुड़े विषयों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया। पत्रकारवार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, प्रदेश प्रवक्ता उषा तोमर और मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: युवक को अगवा कर पीटने पहुंचा गैंगस्टर पिटा, क्षतिग्रस्त कर दी गई गाड़ी, तीन लोग घायल

25 Oct 2026

भंडारे में युवक ने की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध की मौत, घटना के बाद भाग निकला आरोपी

25 Oct 2026

कानपुर: मोतीझील में मन की बात सुनने जुटे युवा और महिलाएं

25 Oct 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध में पैदल न्याय यात्रा का एलान

25 Oct 2026

कानपुर: जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, पार्क में जुआ खेलने का किया था विरोध, भाजपाइयों ने थाना घेरा

25 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: रामलीला मैदान में चला कैलाश खेर का जादू, झूमे श्रोता

25 Oct 2026

कानपुर: डांडिया उत्सव का आयोजन, माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

25 Oct 2026
विज्ञापन

नोएडा में पंजाबी समाज की माता की चौकी और डांडिया नाइट का हुआ आयोजन, भक्ति और गरबा का संगम

25 Oct 2026

पलवल में गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

25 Oct 2026

पुरानी रंजिश में खूनी खेल, मोगा में कार सवार हमलावरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

25 Oct 2026

VIDEO: चुनरी मनोरथ में दिया यमुना संरक्षण का संदेश

25 Oct 2026

हरिद्वार में अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन

25 Oct 2026

Meerut: पीएनबी खेल उत्सव 2026-27 की प्रतिस्पर्धाओं में हुए रोमांचक मुकाबले, ज़ोनल मैनेजर भी मैदान में उतरे

25 Oct 2026

आलापुर के ग्रामीण इलाके की कैसी तस्वीर? सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर कितना काम

25 Oct 2026

श्री शाकुंभरी देवी मंदिर में श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से रविवार को दंगल आयोजित किया गया।

25 Oct 2026

आलापुर: अधिवक्ता वर्ग ने की योगी सरकार की तारीफ, कैशलेस इलाज की व्यवस्था पर जताई खुशी

25 Oct 2026

आलापुर: योगी सरकार के काम पर क्या बोले युवा, बताया इलाके में कितना विकास?

25 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बनाई चाय...वृद्धा दुकानदार के छुए पैर

25 Oct 2026

कानपुर सेंट्रल स्टेशन में ट्रेन में घुसने के लिए यात्रियों की लगी भीड़

25 Oct 2026

आलापुर की छात्राओं से सुरक्षा पर बात, योगी सरकार में महिला सुरक्षा पर कैसे हालात?

25 Oct 2026

आलापुर के व्यापारी योगी सरकार के काम से कितने संतुष्ट, पहले के मुकाबले कितनी बदली तस्वीर?

25 Oct 2026

देहरादून: सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से गढ़वाली रामलीला का मंचन

25 Oct 2026

Meerut: डांडिया की मस्ती में झूमीं माहेश्वरी महिला मंडल और माहेश्वरी क्रिएटिव ग्रुप की सदस्याएं

25 Oct 2026

Meerut: शरद पूर्णिमा पर बंगाली समाज ने दूध खीर के प्रसाद का किया वितरण

25 Oct 2026

Meerut: भगवान महर्षि बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर काटा केक

25 Oct 2026

फ्री कश्मीर के नारे पर सांसद बर्क बोले- कश्मीर भारत का हिस्सा, हम इसका समर्थन नहीं करते

25 Oct 2026

रेलवे स्टेशन पर उतरते समय नीचे गिरा बुजुर्ग, हाथ-पैर कटे

25 Oct 2026

गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया हरियाणा पुलिस के लिए बना चुनौती

25 Oct 2026

फरीदाबाद एनआईटी तीन से गुरु रामदास के प्रकाशोत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन

25 Oct 2026

गाजियाबाद के ऑफिसर सिटी में अवारा कुत्ते ने बुजुर्ग को बनाया शिकार

25 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed