{"_id":"6a9990db0f7cb115e40fd435","slug":"video-grand-wrestling-tournament-organized-at-dyodhi-ghat-wrestlers-display-their-moves-and-techniques-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ड्योढ़ी घाट में विशाल दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ड्योढ़ी घाट में विशाल दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत गंगा किनारे स्थित ड्योढ़ी घाट के प्राचीन मंदिर परिसर में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में देश के विभिन्न अखाड़ों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
कुश्ती में अयोध्या से नागेन्द्र दास, हरियाणा से शमशेर, बलिया से बल्ली, दिल्ली से राजवीर, प्रयागराज से कमल, हरिद्वार से राहुल और श्री राम सजीवन पहलवान समेत कई पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों में शिव सिंह कुड़नी, राजवीर दिल्ली और नागेन्द्र दास अयोध्या विजयी रहे। देर शाम तक चले दंगल को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संरक्षक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय मिश्रा, ग्राम प्रधान सीतेश मिश्र, पंकज मिश्रा,अजय प्रताप सिंह, सुमित पाण्डेय, विजय द्विवेदी, करुणा शंकर, कमल सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।