घाटमपुर क्षेत्र के परास गांव में बुधवार दोपहर अचानक खेतों में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में करीब नौ किसानों की 20 बीघा गेहूं व कुछ गन्ने की फसल जल गई। जिसमें कुछ बंधे हुए बोझ और कुछ खड़ी फसल शामिल है।
गांव के बंबा किनारे स्थित खेतों से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने रफ्तार पकड़ ली और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। दोपहर के समय चल रही तेज हवा ने आग को और भड़का दिया, जिससे लपटें दूर-दूर तक फैल गईं।
आग लगते ही ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए बाल्टी से पानी, मिट्टी और पेड़ों की डालों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर तक ग्रामीण खुद ही आग से जूझते रहे और काफी हद तक उसे नियंत्रित भी किया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह आग पर काबू पाया। आग से रघुपति सिंह की पांच बीघा, संदीप सिंह की साढ़े तीन बीघा, विजय सिंह की तीन बीघा, लवकुमार शुक्ला की दो बीघा, उदय सिंह की डेढ़ बीघा, शिवपाल सिंह की डेढ़ बीघा और हितांशु अवस्थी की एक बीघा, रामशरण शुक्ला की दो बीघा, मुन्नी तिवारी की 17 बिस्वा गेहूं व गन्ने की फसल आग की चपेट में आ गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।