Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Following the Chauri Chaura Express accident, passengers wandered platform, hungry and thirsty, for four hours
{"_id":"6af4b24286c2ce105a0aa162","slug":"video-following-the-chauri-chaura-express-accident-passengers-wandered-platform-hungry-and-thirsty-for-four-hours-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसे के बाद चार घंटे तक प्लेटफॉर्म पर भूखे-प्यासे भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसे के बाद चार घंटे तक प्लेटफॉर्म पर भूखे-प्यासे भटकते रहे यात्री
चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच के पटरी से उतरने के बाद यात्रियों की मुश्किलें कम करने के बजाय रेलवे ने उन्हें और परेशानी में डाल दिया। हादसे के बाद एसी कोच में सफर कर रहे करीब 301 यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। सुविधा और आराम के लिए यात्रियों ने एसी कोच का टिकट लिया था लेकिन हादसे के बाद उन्हें स्लीपर कोच में ठूंसकर भेजा गया। रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की बात कहकर रात करीब नौ बजे सात स्लीपर कोच की ट्रेन में यात्रियों को बैठा दिया। छोटे बच्चों और महिलाओं समेत यात्रियों को ठंड में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
यात्रियों का आरोप है कि हादसे के बाद रेलवे की ओर से न तो खाने का इंतजाम किया गया। न ही ठंड से बचने की कोई व्यवस्था। करीब चार घंटे तक उन्हें प्लेटफॉर्म पर ही भटकना पड़ा। इस दौरान घर से लगातार फोन आते रहे। परिवार के लोग उनकी सलामती और घर पहुंचने की जानकारी लेते रहे, लेकिन यात्रियों को खुद नहीं पता था कि उन्हें कब और कैसे रवाना किया जाएगा। भूख-प्यास और अनिश्चितता ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी।
एडवोकेट रोहित ने बताया कि यात्रियों को केवल बिस्कुट और पानी देकर जिम्मेदारी पूरी कर ली गई। प्रयागराज तक जाने वाले यात्रियों को तो किसी तरह राहत मिल सकती है। हालांकि, इससे आगे जाने वालों को खाना मिलेगा या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि एसी का टिकट लेने के बाद स्लीपर में सफर करना यात्रियों के साथ अन्याय है। रेलवे को हादसे के बाद यात्रियों के लिए बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
यात्री गोविंद कुमार ने कहा कि जब टिकट एसी का लिया था तो स्लीपर में क्यों भेजा गया। रेलवे को कम से कम यात्रियों की सुविधाओं और उनकी मजबूरी का ध्यान रखना चाहिए था। विशेष ट्रेन के नाम पर उन्हें दूसरी व्यवस्था में भेज दिया गया जबकि चार घंटे तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा।
महिला यात्री शबाना ने बताया कि घर तो जाना ही है। रेलवे जो व्यवस्था करे उसी में सफर करना पड़ेगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं भी न दी जाएं। हादसे के बाद रेलवे को महिलाओं और बच्चों के लिए खाने, पानी और ठंड से बचाव का उचित इंतजाम करना चाहिए था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।