{"_id":"6ae208ddf6fb05491502dfa8","slug":"video-entrepreneurs-briefed-on-new-labour-codes-and-employees-provident-fund-organisation-schemes-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उद्यमियों को नई श्रम संहिता और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उद्यमियों को नई श्रम संहिता और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की योजनाओं की दी जानकारी
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग की ओर से बुधवार को आईआईए भवन में श्रम संवाद आयोजित किया गया। इसमें उद्यमियों को नई श्रम संहिता और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने नई श्रम संहिता के अनुपालन पर जोर दिया। मुख्य अतिथि सीडीओ अभिनव जे जैन ने नए श्रम कानून ढांचे के प्रभावी कार्यान्वयन पर बल दिया। अवर सचिव संजय कुमार तिवारी ने श्रम संहिताओं की विशेषताओं और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य बताए। सलाहकार आरजी मीना ने संहिताओं के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त द्वितीय प्रतीश सिंह ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की जानकारी दी। इस दौरान उद्यमियों ने पंजीकरण व्यवस्था को सरल और व्यावहारिक बनाने की मांग की। मौके पर अपर श्रम आयुक्त शमीम अख्तर, राजेश अग्रवाल, मोहम्मद नदीम, शेफाली शर्मा, राकेश द्विवेदी, कल्पना श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्रा विजय सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।