{"_id":"6ac277e92b870c896e0feb29","slug":"video-drainage-pipe-installed-in-patara-relief-from-rain-induced-waterlogging-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पतारा में जल निकासी के लिए डाला गया पाइप, मिली निजात, बारिश से हुआ था जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतारा में जल निकासी के लिए डाला गया पाइप, मिली निजात, बारिश से हुआ था जलभराव
पतारा कस्बे में बारिश से हुए जलभराव के निकासी के लिए लिंक मार्ग को कटवाकर सीमेंटेड पाइप डलवाने का काम किया गया है। जिससे कस्बे के लोगो को बारिश से हुए जलभराव से निजात मिलेगी।
मालूम हो कि बारिश के दौरान कस्बे में जल भराव की समस्या हो गई थी। जगह जगह कई दिनों तक बारिश का पानी तालाब की शक्ल में भरा रहा था। रविवार दोपहर पतारा बीडीओ शिवनरेश राजपूत ने रायपुर रोड स्थित पुलिया के पास पहुंचे। जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए रायपुर- छाजा लिंक मार्ग पर सड़क को कटवाकर सीमेंटेड पाइप लाइन डलवाई।
जिससे पतारा कस्बे की जल निकासी की समस्या दूर होगी। उन्होंने इसके साथ सचिव शैलेन्द्र गोस्वामी को गांव की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी से बातकर सड़क को कटवाकर सीमेंटेड पाइप डलवाया गया है, जिससे पतारा कस्बे की जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।