{"_id":"6ab943d554b76934bc071632","slug":"video-dr-dinesh-becomes-ima-finance-secretary-defeats-dr-kshama-shukla-by-nine-votes-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डॉ. दिनेश बने आईएमए के वित्त सचिव, चुनाव में डॉ. क्षमा शुक्ला को नौ वोटों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डॉ. दिनेश बने आईएमए के वित्त सचिव, चुनाव में डॉ. क्षमा शुक्ला को नौ वोटों से हराया
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के वार्षिक चुनाव में वित्त सचिव पद के लिए रविवार को हुआ मतदान हुआ। डॉ. दिनेश चंद्रा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. क्षमा शुक्ला को नौ मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। पद के लिए कुल 716 मत डाले गए थे। डॉ. दिनेश चंद्रा को कुल 360 वोट मिले जिसके आधार पर उन्हें विजयी घोषित किया गया। डॉ. क्षमा को 351 वोट मिले।
चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. जेएस कुशवाहा और डॉ. राजेश अग्रवाल रहे। बाकी पदों पर पहले ही चुनाव हो चुका है। अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह सचान, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. सुभी वरयानी एवं डॉ. गणेश शंकर हैं। सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, संपत्ति सचिव डॉ. सौरभ लूथरा, वैज्ञानिक सचिव डॉ. रेनू सिंह गहलोत, पुस्तकालय सचिव डॉ. मिलन सचान, सांस्कृतिक सचिव डॉ. गौरव मिश्रा तथा क्रीड़ा सचिव मानव लूथरा चुने गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।