{"_id":"6ae0e32d8451c0136706bdac","slug":"video-devotees-uplifted-by-shabad-kirtan-on-the-birth-anniversary-of-guru-ramdas-maharaj-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गुरु रामदास महाराज के प्रकाश पर्व पर शबद-कीर्तन से संगत हुई निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गुरु रामदास महाराज के प्रकाश पर्व पर शबद-कीर्तन से संगत हुई निहाल
गुरु रामदास महाराज का प्रकाश पर्व मंगलवार को मोतीझील परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। धार्मिक दीवान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बोले सो निहाल के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप कीर्तन के साथ मोतीझील मैदान में लाया गया। शोभायात्रा में पंज प्यारे आगे चले और संगत ने जाप किया। दीवान में 52 बहनों ने सुखमणि साहिब का पाठ किया। कुलदीप कौर और नीना ने रहरास साहिब का पाठ किया, जबकि इंद्रपाल कौर और रणजीत कौर ने शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया। मीरी पीरी बाल सखा परिवार के बच्चों ने गुरमत प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीते। अखंड कीर्तन जत्थे ने शबद गायन किया। शिमला से आए गुरप्रीत सिंह ने वाहेगुरु सिमरन कराया, वहीं दिल्ली से आए जगजीत सिंह ने भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह को उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा और महानगर अध्यक्ष रविंद्र सिंह रिंकू ने सम्मानित किया। यहां लंगर भी हुआ। कार्यक्रम में सुखविंदर सिंह लाडी भल्ला, हरमीत सिंह, कुलबीर महाजन, जसवीर सिंह मल्होत्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।