{"_id":"6ae09374e36afdf9760732d1","slug":"video-gauri-shiksha-foundation-has-provided-basic-amenities-at-bhangel-chc-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: गौरी शिक्षा फाउंडेशन ने बदली भंगेल सीएचसी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: गौरी शिक्षा फाउंडेशन ने बदली भंगेल सीएचसी की तस्वीर
नोएडा के भंगेल सीएचसी में बुनियादी सुविधाओं का मंगलवार को लोकार्पण हुआ। गौरी शिक्षा फाउंडेशन ने परिसर में रोशनी, सुरक्षा और शीतल जल की व्यवस्थाओं का कायाकल्प किया है। फउंडेशन के संस्थापक मुकेश शर्मा ने कहा, अस्पताल आने वाला व्यक्ति पहले से ही परेशानी में होता है, उसे पानी और रोशनी जैसी मूल सुविधाएं न मिलें तो दिक्कत दोगुनी हो जाती है। कहना नहीं, करके दिखाना है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी मेधा रूपम के साथ बैठक में बजट के अभाव में रुके कार्यों की जानकारी मिली थी। इसके बाद फाउंडेशन ने डिप्टी सीएमओ डॉ. यतिंद्र सिंह और टीम के साथ मिलकर काम पूरा कराया।
सीएचसी में 75 लाइटें और इनवर्टर बैकअप ठीक किया गया। सुरक्षा के लिए 21 वाई-फाई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। मरीजों के लिए चार वाटर कूलर लगाए गए, जिसमें एक नया हाई-कैपेसिटी कूलर शामिल है। बंद पड़े आरओ सिस्टम भी चालू कराए गए। मशीनें बंद न हों, इसके लिए एएमसी की व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।