{"_id":"6ae07445fc4b6081ed0ad318","slug":"cunning-bike-thief-falls-into-police-net-two-stolen-motorcycles-recovered-ambikapur-news-c-1-1-noi1559-4877269-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीजी: बलरामपुर में बाइक चोरी की दो वारदातें सुलझीं, आरोपी की निशानदेही पर मिलीं दोनों मोटरसाइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: बलरामपुर में बाइक चोरी की दो वारदातें सुलझीं, आरोपी की निशानदेही पर मिलीं दोनों मोटरसाइकिलें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:36 PM IST
Link Copied
बलरामपुर जिले के कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों बाइक चोरी की दो घटनाएं सामने आई थीं। पहली घटना 12 सितंबर की रात इंडेन गैस गोदाम के पास से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी होने की थी, जबकि दूसरी घटना 26 सितंबर की रात जिला अस्पताल परिसर से होंडा शाइन बाइक चोरी की दर्ज कराई गई थी। दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर पड़ताल में जुटी थी।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर सुशील शांडिल्य (उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम धंधापुर, थाना राजपुर, हाल मुकाम नमनाकला, अंबिकापुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने दोनों बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट और होंडा शाइन को बरामद कर जब्त कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बलरामपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।