Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
confluence of humor, satire, and deep emotion at 17th National Poets' Gathering organized by Sumiran Sanstha
{"_id":"6af8a6cb728e04fdd30b9a97","slug":"video-confluence-of-humor-satire-and-deep-emotion-at-17th-national-poets-gathering-organized-by-sumiran-sanstha-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुमिरन संस्था के 17वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य और संवेदनाओं का संगम, देर रात तक गूंजी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमिरन संस्था के 17वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य और संवेदनाओं का संगम, देर रात तक गूंजी तालियां
लाजपत भवन में शनिवार को सुमिरन संस्था की ओर से आयोजित 17वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कविता के हर रंग ने अपनी छाप छोड़ी। दिवंगत केजी तिवारी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से आए कवियों ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। दिल्ली की कवयित्री प्रीति त्रिपाठी ने बेटियों के महत्व पर रचना देहरी की आब होती हैं, बेटियां गुलाब होती हैं... सुनाई तो खूब तालियां बजीं।
कवि प्रियांशु गजेंद्र ने दिन से क्या घबराना, दिन तो आते-जाते हैं..., डॉ. सरिता शर्मा ने जिनके पास पैसे के सिवा कुछ भी नहीं होता... रचना सुनाई। रीवा से आए अमित शुक्ला ने राम मंदिर और अहिल्या प्रसंग को कल्पनाशील अंदाज में प्रस्तुत किया। ग्वालियर के व्यंग्यकार तेज नारायण शर्मा ने अपनी रचना राजनीतिक मूल्य कुछ ऐसे गिरे, जेबकतरे तक विधायक हो गए... सुनाई तो सभागार ठहाकों से गूंज उठा। ग्वालियर के गीतकार राजकिशोर शर्मा राज ने पीर पर्वत सी पल में पिघल जाएगी, द्वार दिल के जरा खोलकर देख लो... सुनाकर वाह-वाही लूटी। इससे पहले सांसद रमेश अवस्थी ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रजनेश रहे। संस्था के संयोजक आकर्षण तिवारी एडवोकेट ने अतिथियों और कवियों का स्वागत किया। कवयित्री डॉ. सरिता शर्मा ने अध्यक्षता की और कवि हेमंत पांडेय ने संचालन किया। समापन पर कवि मुरली परिहार ने आभार जताया। सम्मेलन में कवियों ने मनोरंजन के साथ सामाजिक विसंगतियों और सांस्कृतिक मूल्यों को भी स्वर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।