{"_id":"6a9e85d5e329b2a30a0de874","slug":"video-brutal-murder-of-wife-dispute-arose-over-a-phone-conversation-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पत्नी की निर्मम हत्या, फोन पर बात करने को लेकर हुआ था विवाद, दो माह पहले किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की निर्मम हत्या, फोन पर बात करने को लेकर हुआ था विवाद, दो माह पहले किया था प्रेम विवाह
अकबरपुर के नेहरू नगर में किराये के मकान में रह रहे दंपती का रविवार सुबह फोन पर बात करने को लेकर विवाद हो गया। पति ने लोहे की रॉड से कई वार कर पत्नी को मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया। इसके बाद स्वयं डायल 112 पर पुलिस को पत्नी के हत्या की जानकारी दी। पुलिस महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों के करीब दो माह पहले प्रेम विवाह करने की बात सामने आई है।
डेरापुर थाना क्षेत्र के डुडौली निवासी गजेंद्र संखवार (30) अकबरपुर में आरटीओ कार्यालय के पीछे नेहरू नगर में सुभाष संखवार के मकान में पत्नी सपना उर्फ आसमा (29) पुत्री अफसर अली के साथ रहता था। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया तो गजेंद्र ने कमरे में रखी लोहे की रॉड से सपना के सिर व चेहरे पर कई वार कर दिए। इससे वह मरणासन्न हालत में पहुंच गई। इसके बाद स्वयं डायल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी कि विवाद के चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी है।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरमीत सिंह को महिला गंभीर हालत में कमरे में पड़ी मिली। इस पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। करीब दो माह पहले उसने शिवली थाना क्षेत्र के सुनवर्षा निवासी सपना उर्फ आसमा से कोर्ट में शादी की थी। इसके बाद से वह दोनों अकबरपुर में किराये के मकान में रह रहे थे। वह पत्नी के किसी से फोन पर बात करने से नाराज रहता था। रविवार को भी पत्नी के फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में उसने हमला कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ अन्य कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।