Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Anoop Shukla says traders from across the state will raise a united voice at the regional grand conference
{"_id":"6aa16e7826052131970c7fad","slug":"video-anoop-shukla-says-traders-from-across-the-state-will-raise-a-united-voice-at-the-regional-grand-conference-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अनूप शुक्ला बोले- प्रादेशिक महासम्मेलन में प्रदेश भर के व्यापारी भरेंगे हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अनूप शुक्ला बोले- प्रादेशिक महासम्मेलन में प्रदेश भर के व्यापारी भरेंगे हुंकार
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल कानपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनूप शुक्ला की अगुवाई में सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हुई। इसमें 13 सितंबर को आयोजित होने वाले प्रादेशिक महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मर्चेंट चैंबर हॉल में होने वाले व्यापारियों के प्रादेशिक महासम्मेलन में कानपुर समेत प्रदेश भर के व्यापारी और उद्यमी शामिल होंगे। इसमें व्यापारियों के उत्पीड़न और उनकी सुरक्षा पर भी चर्चा की जाएगी। महासम्मेलन में पूरे प्रदेश के व्यापारी अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।
सरकारी विभागों के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का किया जा रहा उत्पीड़न अब व्यापारी वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा। काकादेव में हुई व्यापारी की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा व्यापारी के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई करके जेल भेजा जाए। यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश के व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष जेपी यादव, संदीप शुक्ला, मधु सिंह, आभा पटेल, कीर्ति अग्निहोत्री, अनिल शुक्ला, रजत सिंह, हकीम खान, प्रांजल शुक्ला, शैलेंद्र मिश्रा, आशीष त्रिपाठी आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।