{"_id":"6ad648a8f212ba581909f56e","slug":"video-kannauj-container-catches-fire-driver-and-helper-jump-to-safety-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: कंटेनर में लगी आग, चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: कंटेनर में लगी आग, चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टाइल्स लदे कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर से लपटें उठतीं देख दूसरे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सूझ बूझ दिखाते हुए चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट या टायरों की रगड़ से निकली चिंगारी से लगना माना जा रहा है।
राजस्थान के अलवर के थाना व कस्बा गाजी निवासी चालक तोलाराम व परिचालक मोहनलाल कंटेनर में गुजरात के मोरबी से टाइल्स लादकर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। सोमवार दोपहर ठठिया थाना क्षेत्र में मंडी के सामने कंटेनर के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने कंटेनर साइड में रोका। कुछ ही मिनटों में पूरा कंटेनर आग की चपेट में आ गया।
लोगों ने अपने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी और सुरक्षित दूरी बना ली। आग की चपेट में आने से कंटेनर में लदी लाखों रुपये की टाइल्स जलकर राख हो गईं, नुकसान का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका। सूचना पर ठठिया थाना पुलिस, यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने क्रेन की मदद से जले हुए कंटेनर को सड़क किनारे हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।