{"_id":"6ad67d651612668c46029a31","slug":"farmer-dies-of-fever-in-mayapurwa-kannauj-news-c-214-1-knj1007-158036-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मायापुरवा में बुखार से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मायापुरवा में बुखार से किसान की मौत
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। गांव मायापुरवा में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या विकराल होती जा रही है। गांव में वायरल बुखार ने पैर पसार लिए हैं और लगातार बुखार से ग्रामीणों की मौत हो रही है। शनिवार देर रात एक और किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार अब तक गांव में पांच लोग बुखार से दम तोड़ चुके हैं। वहीं, 50 से अधिक लोग बीमार हैं।
गांव निवासी रामसिंह (60) खेतीबाड़ी करते थे। पुत्र विपिन ने बताया कि तीन दिन पहले पिता को बुखार आया था। झोलाछाप से इलाज कराते रहे। रविवार देर शाम हालत बिगड़ी तो राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पिता ने दम तोड़ दिया। वहीं, परिवार के राजेश कुमार (50), योगेश कुमार (23), रेखा देवी (45), मायादेवी (65), दीवान सिंह (45) भी बुखार से पीड़ित हैं।
गांव में बीते 15 दिनों बुखार से पांच लोगों की मौत हो चुकी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के जगह-जगह जलभराव की समस्या है, जिसे दूर नहीं कराया जा रहा है और संक्रामक बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं।
विज्ञापन
इनसेट
तालग्राम क्षेत्र में सात की जा चुकी जान :
चार अक्तूबर को मायापुरवा के किसान धर्मवीर, 14 अक्तूबर को माधौनगर निवासी किसान मुकेश, 16 अक्तूबर को मायापुरवा निवासी नागेंद्र, जितेंद्र कुमार, 17 अक्तूबर को गदनापुर लोधी निवासी किसान मुन्ना लाल वर्मा, 18 अक्तूबर को मायापुरवा निवासी महिला श्यामा देवी और रामसिंह की मौत हुई है।
कूकापुर, गोविंदपुर, गदनापुर लोधी, मायापुरवा में पहुंची टीम
फोटो :11: गांव में दवा का छिड़काव करते कर्मचारी। स्रोत : विभाग
फोटो :12: स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य टीम। स्रोत : विभाग
कन्नौज। ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। गांव-गांव में शिविर लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सोमवार को कूकापुर, गोविंदपुर, गदनापुर लोधी, मायापुरवा और नगला तालपार में स्वास्थ्य टीमों ने मरीजों का इलाज किया। तालग्राम में सीएचसी प्रभारी कुमारिल मैत्रेय ने कूकापुर और गोविंदपुर में 80 मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट हृदेश कुमार ने दवाइयां वितरित कीं। गदनापुर लोधी में कुलदीप की टीम ने 56 मरीजों को दवाएं दीं, जिनमें 10 बुखार पीड़ितों के खून की जांच हुई। मायापुरवा में सौम्या गंगवार की टीम ने 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ग्राम रनवा में भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इन सभी जांचों में डेंगू और मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है।
छिबरामऊ में शिविर और जागरूकता
छिबरामऊ के नगला तालपार में विभांशु चतुर्वेदी, हरिओम बाजपेई और शिव रतन सिंह की टीम ने 38 मरीजों की जांच की। इनमें 12 मरीज बुखार और नौ जोड़ों के दर्द से पीड़ित पाए गए। टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, स्वच्छ पेयजल पीने और मच्छरों से बचाव के उपाय बताए। नालियों और जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विकास चंद्रा ने बताया कि जलभराव और गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं।
वर्जन
गांव में जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं, जहां पर भी वायरल बुखार फैलने की जानकारी मिल रही है। वहां पर स्वास्थ्य टीम को भेजकर मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। -डाॅ. विकास चंद्रा, सीएमओ