{"_id":"6ad67d3c97b43f60980ddc8d","slug":"list-of-polling-stations-released-submit-objections-by-the-23rd-kannauj-news-c-214-1-knj1007-158041-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मतदान केंद्रों की सूची जारी 23 तक दर्ज कराएं आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मतदान केंद्रों की सूची जारी 23 तक दर्ज कराएं आपत्ति
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में मतदान केंद्रों और स्थलों की प्रारूप सूची जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सूची निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रकाशित की गई है।
यह प्रकाशन 42-कन्नौज संसदीय क्षेत्र के लिए किया गया है। सूची में किसी भी गलती या बदलाव के लिए 23 अक्तूबर तक आपत्ति और सुझाव दिए जा सकते हैं। जारी सूची में छिबरामऊ, तिर्वा और कन्नौज विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का विवरण है। इसे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के नियमों के अनुसार तैयार किया गया है। राजनीतिक दलों, उनके प्रतिनिधियों और आम लोगों से सूची देखने की अपील की गई है। किसी भी त्रुटि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने को कहा गया है।
आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
आपत्ति या सुझाव लिखित रूप में संबंधित एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करें। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भी 23 अक्तूबर तक आवेदन दिया जा सकता है। प्रारूप सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट kannauj.nic.in पर भी उपलब्ध है। लोग घर बैठे वेबसाइट पर सूची देखकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की जांच कर मतदान केंद्रों की व्यवस्था को सही और पारदर्शी बनाया जाएगा।