फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   35 roads to be repaired at a cost of 10.5 crore

Kannauj News: साढ़े 10 करोड़ से 35 सड़काें की होगी मरम्मत

Tue, 20 Oct 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
35 roads to be repaired at a cost of 10.5 crore
विकास...
विज्ञापन


-जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रस्तावों पर शासन ने लगाई मुहर
-जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण होकर मरम्मत शुरू होने की उम्मीद
- नए संपर्क मार्गों का निर्माण और जल निकासी के कार्य भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए जिला पंचायत 35 निर्माण और मरम्मत कार्यों को कराएगी। इन कार्यों पर करीब 10.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने निविदा प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष, वर्तमान प्रशासक के प्रस्ताव पर यह कार्य स्वीकृत हुए हैं। इसमें कई जर्जर सड़कों की मरम्मत, नए संपर्क मार्गों का निर्माण और जल निकासी के कार्य शामिल हैं। सड़कें दुरुस्त होने से विकास के नए रास्ते खुलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।


फोटो :21: टूटी फूटी सड़क व जलभराव। संवाद
डेढ़ हजार आबादी होगी लाभान्वित
उमर्दा। बेला रोड से बघेलेपुरवा मार्ग बेहद खराब व जर्जर अवस्था में है। मार्ग की मरम्मत होने से क्षेत्र की1500 के अधिक आबादी लाभांवित होगी। वहीं ग्रामीणों को मुख्यालय तक आने जाने में सुगमता होगी।
विज्ञापन

फोटो :22: कच्चा व बदहाल मार्ग। संवाद
लाल सहायपुरवा तक होगा काम

तालग्राम। सकरवारा से लाल सहायपुरवा तक सड़क निर्माण से महचंदापुर समेत तीन गांवों की 7000 से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। अभी तक ग्रामीणों को ऊबड़ खाबड़ व कच्ची सड़क से गुजरता पड़ता है, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फोटो :23: मलिकपुर-सिंहपुर से बल्लापुरवा जाने वाली खस्ताहाल सड़क। संवाद

ग्रामीणों को मिलेगी राहत



समधन। जिला पंचायत से प्रस्तावित सड़क की मरम्मत कार्य हो जाने से ग्रामीणों को खस्ताहाल सड़क से होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। स्थानीय निवासी वीरपाल सिंह ने बताया कि कई महीनों से खस्ताहाल सड़क पर आवागमन करने से मजरा बल्लापुरवा के करीब 700 ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से निजात मिल जाएगी।
फोटो :24: आमपुरवा गांव जाने वाली सड़क। संवाद
4000 से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ
जसोदा। किसवापुर मार्ग से आमपुरवा गांव जाने वाले इस मार्ग पर आमपुरवा व सगरा गांव स्थित हैं। इन गांवों की आबादी करीब 4000 से अधिक है। सड़क टूटी फूटी व बदहाल अवस्था में है। सड़क की मरम्मत होने के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी।

-------------
वर्जन
शासन से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर चिह्नित सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़कों के बनने से ग्रामीणों को मुख्यालय आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। खासकर बरसात में कीचड़ और गड्ढों से जूझ रहे गांवों को बड़ी राहत मिलेगी। किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में आसानी होगी और छात्रों को स्कूल-कॉलेज जाने में सुविधा होगी।-हरमीक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed