{"_id":"691fecfc5a755182d404295a","slug":"video-video-villagers-allege-corruption-in-the-construction-of-the-school-building-and-the-video-goes-viral-2025-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सरकारी विद्यालय में निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वीडियो किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सरकारी विद्यालय में निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वीडियो किया वायरल
टोड़ी फतेहपुर में ग्राम ढुरबई में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण जारी है। भवन की छत डाले जाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ताविहीन सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है।इस मामले में एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि छत डालने में निम्न स्तर का सीमेंट, अपर्याप्त रेत और मानक से कम मोटाई के सरिया का उपयोग किया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार छत की मोटाई भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं रखी गई, जिससे भविष्य में छत धंसने या टूटने की आशंका बनी रहेगी। यह स्थिति विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए हमेशा खतरा बनी रहेगी। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य भसनेह क्षेत्र जितेंद्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य देखा। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता निम्न पाए जाने पर काम रुकवा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।