Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Platform plunged into darkness due to power outage at Mauranipur Railway Station; the DRM had also conducted an inspection just a few days ago.
{"_id":"6a301cb602582d71370b9909","slug":"video-platform-plunged-into-darkness-due-to-power-outage-at-mauranipur-railway-station-the-drm-had-also-conducted-an-inspection-just-a-few-days-ago-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर बत्ती गुल होने से अंधेरे में डूबा प्लेटफॉर्म, कुछ दिन पहले डीआरएम ने भी किया था निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर बत्ती गुल होने से अंधेरे में डूबा प्लेटफॉर्म, कुछ दिन पहले डीआरएम ने भी किया था निरीक्षण
धार्मिक पर्व सोमवती अमावस्या को लेकर मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों के इंतजार में बैठे हुए हैं। लेकिन इस भारी भीड़ के बीच रेलवे प्रशासन की घोर लापरवाही और अव्यवस्थाओं का बोलबाला देखने को मिल रहा है। बीती रात जैसे ही स्टेशन की मुख्य बत्ती गुल हुई, प्लेटफॉर्म का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से घने अंधेरे में डूब गया। हजारों यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर रेलवे स्टेशन को केवल एक छोटे जनरेटर के सहारे छोड़ दिया गया है। जनरेटर के माध्यम से प्लेटफॉर्म के महज कुछ ही हिस्से में रोशनी हो पा रही है। जबकि अधिकांश हिस्सा पूरी तरह ब्लैकआउट का शिकार है। रात के समय मऊरानीपुर स्टेशन से लगभग आधा दर्जन प्रमुख ट्रेनों का आवागमन होता है। ऐसे में उमड़ी इस भारी भीड़ और पसरे अंधेरे के कारण श्रद्धालुओं के साथ कभी भी कोई अनहोनी या बड़ी दुर्घटना घट सकती है। सबसे ज्यादा खतरा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठाना पड़ रहा है। अंधेरे का सबसे ज्यादा फायदा स्टेशन पर सक्रिय रहने वाले चोर और जेबकतरे उठाते हैं। यात्रियों के सामान की सुरक्षा राम भरोसे है। प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं है और उस पर भी अंधेरा होने के कारण लोग अपने सामान को लेकर बेहद डरे और सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से अव्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की है।
स्टेशन प्रबंधक जयसिंह राजावत ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान लगभग 6 फीट केवल कट गई थी। जिसे जोड़े जाने का कार्य किया जा रहा है। केवल आने के बाद विद्युत सुचारू रूप से शुरू हो पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।