फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chaos reigns at the bus stand; passengers are inconvenienced.

Jhansi News: बस स्टैंड पर अव्यवस्था का बोलबाला, यात्री परेशान

Fri, 23 Oct 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chaos reigns at the bus stand; passengers are inconvenienced.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। बुंदेलखंड का प्रमुख व्यापारिक केंद्र मऊरानीपुर का बस स्टैंड इन दिनों अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए स्टैंड के भीतर नहीं, बल्कि सड़कों पर भटकना पड़ता है। प्रशासन की अनदेखी और सुपरफास्ट बसों की मनमानी से आम जनमानस की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
नगर के मुख्य अंबेडकर तिराहे पर प्राइवेट बसें अवैध रूप से खड़ी रहती हैं। ये बसें रेलवे स्टेशन के सामने और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पीछे दोनों तरफ रुकती हैं। कायदे से बसों को स्टैंड के भीतर होना चाहिए। लेकिन ये बसें सड़क किनारे 15 से 20 मिनट तक खड़ी रहती हैं। इससे इस प्रमुख चौराहे पर हर पल जाम की स्थिति बनी रहती है। पक्का बस स्टैंड होने के बावजूद बसें सड़क किनारे ही अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। रोडवेज डिपो की बसें भी सड़क किनारे ही खड़ी रहती हैं। झांसी, छतरपुर और राठ की ओर जाने वाली अधिकांश सुपरफास्ट बसें स्टैंड में नहीं आतीं। वे सीधे अंबेडकर तिराहा या मुख्य मार्ग पर रुकती हैं। कई बसें तो नगर के भीतर आने से बचते हुए सीधे हाईवे से निकल जाती हैं।
विज्ञापन

दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को इससे भारी निराशा होती है। उन्हें बसों के लिए सड़कों पर इंतजार करना पड़ता है। त्योहारों के इस सीजन में बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके बावजूद वहां अराजकता का माहौल देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अंबेडकर तिराहे पर बसों में सवारियां बैठाने के लिए बिचौलियों और एजेंटों का जमावड़ा रहता है। सवारियों को खींचने की होड़ में उनके बीच अक्सर तीखी झड़पें होती हैं। इससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकार रत्नेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed