फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Remains of meat and poultry being dumped along the roadside

Jhansi News: सड़क किनारे फेंके जा रहे मांस-मुर्गे के अवशेष

Fri, 23 Oct 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Remains of meat and poultry being dumped along the roadside
कटेरा। नगर पंचायत कटेरा के कटेरा-पड़रा मार्ग पर स्वच्छता अभियान के दावों की धज्जियां उड़ रही हैं। कस्बे के मुख्य मार्ग किनारे मांस-मुर्गा दुकानों से निकलने वाले अवशेषों का खुले में निस्तारण हो रहा है। दुकानदार मुर्गा काटने के बाद खून, पंख और आंतें सड़क किनारे फेंक देते हैं। इससे मार्ग पर गंदगी फैलने के साथ दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। रात में आवारा कुत्ते इन अवशेषों को घरों व दुकानों के सामने तक फैला देते हैं। सुबह लोगों को अपने दरवाजों पर खून से सने अवशेष और पंख बिखरे मिलते हैं। राहगीरों को दुर्गंध के कारण मुंह ढकना पड़ता है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने नगर पंचायत प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने खुले में अवशेष फेंकने पर रोक लगाने और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed