{"_id":"6ada6e5cfd36e0e0280ebf2a","slug":"surendra-has-been-appointed-as-the-it-department-coordinator-and-saurabh-mishra-has-become-the-social-media-cocoordinator-jhansi-news-c-11-jhs1019-902753-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सीए इंटर में वंश ने देश में हासिल की 37वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सीए इंटर में वंश ने देश में हासिल की 37वीं रैंक
विज्ञापन
झांसी। मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो छोटे शहरों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। इसे सच कर दिखाया है शहर के सर्वनगर मिशन कंपाउंड निवासी वंश राठौर ने। वंश ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) इंटरमीडिएट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 37वीं रैंक हासिल की।
वंश के पिता रंजीत राठौर और माता रेखा राठौर बेटे की उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। वंश की मेहनत, गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से यह सफलता मिली है। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की वित्तीय बाजार एवं निवेशक जागरूकता समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य सीए रचित अग्रवाल ने भी वंश की सफलता पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि वंश उनके पारिवारिक मित्र के पुत्र हैं। ऐसे में उनकी उपलब्धि व्यक्तिगत रूप से भी खुशी और गर्व का विषय है।