{"_id":"694a97f64825f817d20cc436","slug":"video-a-young-man-was-stabbed-to-death-in-the-jhansi-kotwali-area-sp-city-preeti-singh-provided-information-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी कोतवाली इलाके में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी कोतवाली इलाके में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह
थाना कोतवाली इलाके के सत्यम कॉलोनी एक व्यक्ति में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सत्यम कॉलोनी निवासी उमेश साहू घर के बाहर खड़ा था इसी दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना दोपहर करीब 12:30 की बताई जा रही है। मृतक की बहन शशि साहू ने बताया कि वह बिजौली में रहती हैं मां का फोन आया कि भाई को किसी ने चाकू मार दिया। मौके पर पहुंची बहन ने घायल भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टर ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन ने बताया कि चार बहनों में उमेश उनका इकलौता भाई था। उमेश की शादी हो चुकी थी। इस मामले में एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कोतवाली क्षेत्र के सत्यम कॉलोनी में शनि नाम के व्यक्ति ने घर के बाहर उमेश साहू में चाकू मार कर हमला कर दिया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाया, अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।