{"_id":"69a2cf137ae1d3bc7209751b","slug":"video-40-goats-die-after-consuming-medicine-farmer-accuses-doctor-of-negligence-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"दवा खाने के बाद 40 बकरियों की मौत, किसान ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा खाने के बाद 40 बकरियों की मौत, किसान ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
खैलार गांव में एक किसान के 40 बकरा-बकरियों की मौत हो गई है। किसान ने सरकारी पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह घटना तब हुई जब पशुओं को पेट के कीड़े मारने की दवा दी गई थी। किसान सावित्री देवी ने बताया कि उन्होंने सरकार की एनएमएल योजना के तहत 100 बकरा-बकरी के बच्चे पाले हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी डॉक्टर द्वारा दी गई दवा पीने के कुछ समय बाद ही उनके 10 बच्चे मर गए थे। शेष बच्चे आज मरे हैं, जिससे कुल 40 पशुओं की मौत हो चुकी है। सावित्री देवी के अनुसार, इस घटना से उन्हें लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने इस मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में, खैलार के पशु चिकित्सा अधिकारी बैजनाथ साहू ने बताया कि किसान महिला अस्पताल से बच्चों के लिए दवा लेने आई थी। साहू के मुताबिक, पशुओं को दवा की ओवरडोज दी गई थी, जिसके कारण दवा श्वास नली में चली गई। बैजनाथ साहू ने यह भी कहा कि पशुओं की मौत के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।