{"_id":"6a453287a948719e0c0b2681","slug":"video-congress-stages-protest-over-dilapidated-state-sida-sathariya-in-jaunpur-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में सीडा सतहरिया की बदहाली पर कांग्रेस का धरना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में सीडा सतहरिया की बदहाली पर कांग्रेस का धरना, VIDEO
औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में बंद होती इकाइयों और अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को सीडा कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय उपाध्याय को सौंपा।
डा. प्रमोद सिंह ने आरोप लगाया कि राजीव गांधी द्वारा स्थापित सीडा से भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। बदले की नीति से फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और युवा पलायन को मजबूर हैं। वक्ताओं ने परिसर की गंदगी, जलजमाव और किसानों को सुविधा न मिलने पर नाराजगी जताई। निशु केसरी ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा। सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।