फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Emphasis on making studying easier: Dr. Vinod

पढ़ाई आसान बनाने पर जोर : डॉ. विनोद

Wed, 30 Sep 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making studying easier: Dr. Vinod
जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मंगलवार को नवाचार महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं और डायट प्रवक्ताओं ने कक्षा-कक्ष में शिक्षण को सरल, रुचिकर और प्रभावी बनाने वाले नवाचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सेंटर ऑफ एक्सलेंस के तहत डायट जौनपुर का चयन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि नवाचार का मतलब केवल नई वस्तु बनाना नहीं, बल्कि पुरानी समस्या का नए तरीके से समाधान करना और सीमित संसाधनों में अधिक प्रभाव पैदा करना है। नवाचारों का मूल्यांकन डॉ. सुनीता गुप्ता, विभागाध्यक्ष बीएड विभाग, राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय और डॉ. योगेश शर्मा, सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर, बीएड विभाग, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ ने किया। संचालन डायट प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed