{"_id":"6a44d759c02544728f04c710","slug":"video-indoor-stadium-under-construction-at-government-inter-college-noida-sector-12-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-12 राजकीय इंटर कॉलेज में बन रहा इनडोर स्टेडियम, जल्द मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-12 राजकीय इंटर कॉलेज में बन रहा इनडोर स्टेडियम, जल्द मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं
नोएडा के सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में इनडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। स्टेडियम का निर्माण अप्रैल से शुरू हुआ था और अगले तीन से चार महीने में इसके पूरा होने की उम्मीद है। स्टेडियम बनने के बाद सरकारी स्कूलों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और खेल गतिविधियां यहां आयोजित की जाएंगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। अलंकार परियोजना के तहत इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यार्थियों के लिए बैठकर मिड-डे मील करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए परिसर में बेंचें लगाई गई हैं, ताकि छात्र-छात्राएं स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में भोजन कर सकें। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि स्टेडियम और अन्य सुविधाओं के विकसित होने से छात्रों को खेलों के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल भी मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।