{"_id":"69820e51d83b6c592005958b","slug":"video-ashok-meena-said-a-police-outpost-was-necessary-in-tumurki-for-crime-control-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अशोक मीणा बोले- अपराध नियंत्रण के लिए टुमुर्की में जरूरी थी पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक मीणा बोले- अपराध नियंत्रण के लिए टुमुर्की में जरूरी थी पुलिस चौकी
मझिला थाना क्षेत्र के टुमुर्की में जनसहयोग से निर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण एसपी अशोक कुमार मीणा ने किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण की दृष्टि से यहां पुलिस चौकी का निर्माण जरूरी था। यहां तैनात पुलिस कर्मी अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मझिला थाना टुमर्की से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। ऐसे में अपराध नियंत्रण में कई बार समस्या होती है। हालांकि, यूपी 112 की पीआरवी इधर लगातार सक्रिय रहती है और किसी घटना की सूचना पर महज 15 मिनट में ही मौके पर पहुंच जाती है। इसके मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में यहां जन सहयोग से पुलिस चौकी के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर एसपी ने इसका लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि चौकी परिसर में पुलिस कर्मियों के रहने के लिए एक आवास भी बनवा दिया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात एसपी ने कही। उन्होंने कहा कि अब ज्यादातर शातिर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते हैंं। ऐसे में अगर सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे तो घटनाओं को रोका जा सकता है और घटना होने पर खुलासा भी हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह, थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, डॉ. तौहीद, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।