फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Schools' arbitrariness: two schools, but a single geolocation.

Hardoi News: विद्यालयों की मनमानी, स्कूल दो और जीयो लोकेशन एक

Tue, 08 Sep 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Schools' arbitrariness: two schools, but a single geolocation.
हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से प्रदेश भर के त्रुटिपूर्ण जियो-लोकेशन वाले 399 विद्यालयों की सूची में जनपद के आठ स्कूल भी शामिल हैं। सूची के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और संबंधित स्कूल प्रबंधनों में हलचल है। हालत यह हैं कि बिल्कुल समान लोकेशन पर दो या दो से अधिक विद्यालय दर्शा दिए गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पारदर्शी व्यवस्था और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विद्यालयों की सटीक जियो-टैगिंग अनिवार्य है। विद्यालय प्रधानाचार्यों को विद्यालय परिसर से ऐप के माध्यम से जियो लोकेशन डालनी थी। मगर विद्यालय संचालकों ने जियो लोकेशन डालने में मनमानी की, इससे एक ही जियो लोकेशन पर दो-दो विद्यालय दिख रहे हैं, वहीं कुछ की लोकेशन विद्यालय संचालक की घर की दिख रही है। लोकेशन की त्रुटियों के कारण बोर्ड परीक्षा केंद्रों के सही निर्धारण और विद्यार्थियों के आवंटन में समस्या आ रही है।
विज्ञापन


यह हैं स्कूल जिनकी गलत मिली लोकेशन -

1- आरएसएसवीपी इंटर कॉलेज बलेहरा कमालनगर

2- श्रीमती एसडी गर्ल्स विद्यापीठ इंटर कॉलेज बलेहरा कमालनगर

3- एसएमएमए इंटर कॉलेज गौरी फखरूद्दीन

4- एचवीजी इंटर कॉलेज मुसलमानाबाद

5- एनपीवी डी ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज हरपालपुर

6- भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज मानपुर

7 -उमासिंह महिपाल सिंह एचएस स्कूल मानपुर

8- एनपीएचएसएस हरपालपुर

वर्जन

सभी विद्यालयों प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी गई और विद्यालय परिसर से जियो लोकेशन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर विद्यालयों की जियो लोकेशन गलत मिलती है, तो संबंधित विद्यालयों के खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अरविंद कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed