फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Suspected swine flu patients can now be tested at the medical college.

Hardoi News: स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की अब मेडिकल कॉलेज में हो सकेगी जांच

Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Suspected swine flu patients can now be tested at the medical college.
हरदोई। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए आखिरकार मेडिकल कॉलेज में आरटी पीसीआर जांच शुरू हो गई है। बीते कई दिनों से जनपद में वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े हुए थे। इनमें स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों के मरीज भी आ रहे थे। चूंकि, जांच नहीं हो रही थी इस वजह से पुष्टि भी नहीं हो रही थी। वहीं, अब माइक्रोबायोलॉजी विभाग में ही नमूनों की जांच की जाएगी। इससे मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और समय पर उपचार शुरू होने से राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन

बदलते मौसम में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में वायरल बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार उपचार कराने आए मरीजों में स्वाइन फ्लू से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीज भी आ रहे हैं, लेकिन जांच नहीं होने से बीमारी की पुष्टि नहीं हो पा रही है। ऐसे मरीजों को दवाएं देने के साथ ही घर पर ही आराम करने की सलाह दी जा रही है। जिले में वायरल संक्रमण बढ़ने के बावजूद मरीजों की जांच न होने के संबंध में अमर उजाला में पहले भी और छह सितंबर के अंक में खबर का प्रकाशन किया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज ने आखिरकार एच1 एन1 स्वाइन फ्लू की जांच शुरू कर दी है। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष अदिती गर्ग ने बताया कि प्रधानाचार्य के निर्देशन में सोमवार को जांच शुरू कर दी गई हैं। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण जांच के साथ जल्द रिपोर्ट भी दी जाएगी। इससे स्वाइन फ्लू की आशंका वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सैंपल और जांच के लिए लगाई गई टीम
जांच व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों और लैब तकनीशियनों की टीम लगाई गई है। सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुशील मिश्रा और डॉ. एकता सिंह जांच प्रक्रिया में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। प्रयोगशाला में मरीजों के नमूने लेने और उनकी जांच की जिम्मेदारी लैब तकनीशियन अवनीश कुमार, कमलेश कुमार, अविनाश कुमार, सर्वेश कुमार और ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा लैब सहायक अभय कुमार भी टीम में शामिल हैं। टीम को नमूनों की जांच और निर्धारित मानकों के अनुसार रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्वाइन फ्लू जांच की सुविधा मेडिकल कॉलेज में शुरू होने से संदिग्ध मरीजों की समय रहते पहचान की जा सकेगी। मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए भी लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही समय पर उपचार शुरू कराने में भी मदद मिलेगी। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed