फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The DIOS issued a notice to CNDS.

Hardoi News: डीआईओएस ने सीएनडीएस को नोटिस दिया

Mon, 07 Sep 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The DIOS issued a notice to CNDS.
हरदोई। राजकीय विद्यालयों में निर्माण कार्यों की धीमी गति पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को नोटिस दिया है। संस्था से तय समय सीमा में संतोषजनक उत्तर मांगा गया है।
विज्ञापन

सीएनडीएस हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज में मिनी स्टेडियम और राजकीय हाईस्कूल जामू में इंटर कॉलेज की इमारत का निर्माण कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने 17 जुलाई को निर्माण कार्यों की समीक्षा कर धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई, जिसके बाद उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक को कार्यदायी संस्था से प्रगति विवरण मांगने के निर्देश दिए। पाठक ने कांस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज के परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर देरी का कारण पूछा है। उन्होंने कहा कि कार्य में देरी से विद्यालय संचालन में समस्या आ रही है। गुणवत्ता से समझौता किए बिना सभी लंबित परियोजनाएं जल्द पूरे करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed