Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   1,101 polling stations set up across 444 polling centers in the district

Hapur News: जिले में 444 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 1101 मतदान स्थल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
1,101 polling stations set up across 444 polling centers in the district
हापुड़।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जिले में मतदान स्थलों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम कविता मीना ने मतदान स्थलों की सूची जारी कर दी है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 444 मतदान केंद्रों पर 1101 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं। इन मतदान स्थलों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार, धौलाना विधानसभा क्षेत्र (आंशिक) में 116 मतदान केंद्रों पर 306 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं, हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 142 मतदान केंद्रों पर 413 और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 186 मतदान केंद्रों पर 382 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम कविता मीना ने बताया कि निर्वाचन आयोग से अनुमोदित सूची में मतदान केंद्रों के साथ ही उन पर स्थापित मतदान स्थलों और मतदाताओं के समूहों का विवरण भी शामिल किया गया है। सूची जारी होने के बाद मतदाता अपने निर्धारित मतदान केंद्र और मतदान स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे चुनाव के दौरान मतदान व्यवस्था को सुचारु बनाने और मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed