Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP Mahila Morcha district executive committee announced

Hapur News: भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, महामंत्री का एक पद रह गया खाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha district executive committee announced
हापुड़। भाजपा की जिलाध्यक्ष कविता माधरे और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में कुल 50 पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक और आईटी संयोजक समेत विभिन्न पद शामिल हैं। हालांकि, महामंत्री का एक पद खाली रहने से कई प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना की महिला कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। इसमें सुनीता शर्मा, संगीता मित्तल, यशोदा शर्मा, सीमा जौहर, बीना चौहान, रेखा जैन, मंजू लता और रेणु सिसोदिया को उपाध्यक्ष, संगीता गहलौत व तनुजा शर्मा को महामंत्री, पूनम सिंहल, गीतांशी सोनी, अनिता सिंह प्रधान, स्वाति गुर्जर, मुनीश त्यागी, अलका बंसल, मनीषा कस्तूरी और कीर्ति चौहान को जिला मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा रेशु अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सोनिया नागर व नीलम शर्मा को सह कोषाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन


मीडिया और आईटी विभाग के संयोजक बनाए
टीम में जिला मीडिया संयोजक के पद पर डॉ. प्रियांशी चौहान, जिला सोशल मीडिया संयोजक के पद पर प्रीति वत्स, सह संयोजक के रूप में कल्पना सिंहल व अनिता सिंहल, अंजू सेठी को जिला आईटी संयोजक, सुनीता प्रजापति व रुचि विश्वकर्मा को सह-संयोजक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जिला शोध प्रमुख के पद पर मनमीत हाण्डा, सह प्रमुख के पद पर नीना अग्रवाल व मंजू कंसल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सोनिया विश्वकर्मा, अलका शर्मा, कृष्णा बाना, विजय लक्ष्मी, नेहा सिंह, कनक बंसल, बीना वर्मा, सोनिया राजौरा, संगीता रानी, सुनीता वर्मा, वंदना सिंहल, गीता पुंडीर, रश्मी जैन, प्रीति गोयल, कविता शर्मा, निकिता और आकांक्षा शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed