Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lover arrives at girlfriend's house to marry her; major commotion ensues

Hapur News: प्रेमिका से शादी करने उसके घर पहुंचा प्रेमी, जमकर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lover arrives at girlfriend's house to marry her; major commotion ensues
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत असरा गांव में सोमवार एक प्रेमी कुछ लोगों के साथ प्रेमिका से शादी करने पहुंच गया। गजब बात थी कि युवती के पिता ने ही कटाक्ष में उसे पहुंचने के लिए कहा था। प्रेमी पहुंचा तो यहां न केवल जमकर हंगामा हुआ, जबकि मारपीट भी हो गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा तो प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जाने पर सहमति जताई। इसके बाद युवती को युवक के साथ रवाना कर दिया गया। अब दोनों शादी करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुकराड़ा निवासी युवक का देहात थाना क्षेत्र के गांव असरा निवासी एक युवती से पिछले करीब तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात युवती के परिजनों को पता चली तो उन्होंने विरोध शुरू करते हुए निगरानी शुरू कर दी। दिवाली पर युवक युवती से फोन पर बात कर रहा था तभी पिता ने उसे बात करते हुए पकड़ लिया। इस दौरान युवक ने युवती के पिता से शादी कराने का आग्रह किया था। इस पर पिता ने कटाक्ष करते हुए कह दिया कि कल बरात लेकर आ जाना, शादी करा देंगे। युवक ने उनकी बात को गंभीरता से ले लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर युवक अपने कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ युवती के घर पहुंच गया, जिसके बाद यहां हंगामा मच गया और युवती का पिता आग बबूला हो गया। दोनों पक्षों में हंगामे के बाद मारपीट तक हो गई। आरोप है कि युवक और उसके साथ आए लोगाें के जमकर पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां करीब चार घंटे की माथापच्ची के बाद युवती और उसके पक्ष की सहमति के बाद युवती को युवक के साथ उसके घर भेज दिया गया। अब जल्द ही दाेनों की शादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस असरा गांव पहुंची थी। युवक-युवती दोनों शिक्षित, बालिग और एक ही जाति के हैं। उनमें पिछले तीन साथ से प्रेम प्रसंग चल रहा है। थाने में युवती ने प्रेमी के साथ जाने पर सहमति जताई है। दोनों पक्षों में समझौते के आधार पर युवती को युवक पक्ष के साथ भेज दिया गया है। जल्द ही दोनों की शादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed