{"_id":"677ea4213fb32dfa9f053abb","slug":"two-boy-injured-hapur-news-c-306-1-gha1001-111926-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो युवक झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:44 PM IST
Link Copied
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव गड़ावली में मकान का लिंटर डालने के लिए सरियों का जाल बनाने के दौरान दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। गांव निवासी गोपी और जयप्रकाश मजदूरी करते हैं। मंगलवार को वह गांव में निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालने के लिए तैयारी कर रहे थे। इस दौरान मकान की छत पर जाल बनाते समय अचानक सरिया मकान के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया, जिससे दोनों को करंट लग गया और वह झुलस गए। मकान मालिक और परिजनों ने दोनों युवकों को तुरंत ही सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।