{"_id":"6afc936dde7bf27eec079b96","slug":"children-cheered-upon-seeing-captain-lakshya-gonda-news-c-100-1-slko1026-170043-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कप्तान लक्ष्य को देख चहके बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कप्तान लक्ष्य को देख चहके बच्चे
विज्ञापन
एम्स इंटर कॉलेज में बच्चों को ऑटोग्रॉफ देते भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी।
गोंडा। भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य राय चंदानी मंगलवार को एम्स इंटर कॉलेज पहुंचे तो विद्यार्थियों में उत्साह देखते ही बना। पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले अपने चहेते कप्तान को सामने पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इसी बीच नौवीं कक्षा की छात्रा सोनम ने उनके पास पहुंचकर कहा, ''भैया, हमें भी ऑटोग्राफ दे दीजिए।'' उसकी बात सुनकर लक्ष्य मुस्कुराए और ऑटोग्राफ दिया।
इसके बाद विद्यार्थियों में सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ पाने की होड़ लग गई। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ी सुबोध चंद्र मिश्र मैन और प्रबंधक डॉ. अभय श्रीवास्तव ने लक्ष्य और उनके पिता भाजपा नेता राजेश राय चंदानी का स्वागत किया।
इस दौरान लक्ष्य ने विद्यार्थियों से कहा कि सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। धैर्य और अनुशासन के साथ लगातार मेहनत करने से सफलता जरूर मिलेगी। उधर, केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि राजेश सिंह, एलबीएस पीजी कॉलेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, राकेश तिवारी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष सरिता तिवारी, सुगंधा चौबे, पुष्पा गोस्वामी, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ऋचा पांडेय और प्रिंस चौरसिया ने भी लक्ष्य के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।