{"_id":"6a97ed3b81ec0efffb012ca7","slug":"video-video-jalnakasa-ka-thava-fal-catha-lgakara-nakal-raha-pana-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जलनिकासी के दावे फेल, चंदा लगाकर निकाल रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जलनिकासी के दावे फेल, चंदा लगाकर निकाल रहे पानी
गोंडा। नगर के न्यू कैलाशपुरी के लोग इस समय जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कई दिनों से रास्ते पर पानी भरा हुआ है। नाली का पानी इसमें बह रहा है। दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं। नगर पालिका के सारे दावे यहां फेल नजर आ रहे हैं।
मोहल्ले के लोग चंदा लगाकर किसी तरह से पानी निकलवा रहे हैं। वीरू साहू ने बताया कि करीब 10 साल से पानी भर रहा है। लेकिन, जलनिकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं हो पाया है।
महिलाओं व बच्चों को भी दिक्कतें हो रही हैं। मोहल्लावासियों का आरोप है कि नगर पालिका के अधिकारी आज तक झांकने तक नहीं आए। उधर, मेडिकल कॉलेज परिसर में भी पानी भरा हुआ है। दंत रोग विभाग के सामने लोग ईंट रखकर आ-जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।