{"_id":"6ae6ef2f469d14b6450706f1","slug":"video-traffic-month-begins-in-gonda-awareness-rally-given-to-follow-rules-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में यातायात माह शुरू, जागरुकता रैली निकालकर नियमों के पालन का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में यातायात माह शुरू, जागरुकता रैली निकालकर नियमों के पालन का दिया संदेश
गोंडा में यातायात माह नवंबर-2026 का रविवार को शुभारंभ हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने अंबेडकर चौराहे से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुनानक चौक पर समाप्त हुई। इसमें यातायात पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी जवान, स्कूली छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
रैली के दौरान बैनर और नारों के जरिए लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। एएसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हर नागरिक को खुद नियमों का पालन करना और दूसरों को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने बताया कि पूरे नवंबर में स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठियां, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे।
अभियान के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की जाएगी। एएसपी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात अनुशासन के प्रति जागरूक बनाना है। नियमों के उल्लंघन, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।