Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
गोंडा: श्रीलंका में गूंजा गोंडा के शिक्षक का शोध, चीनी उद्योग के पर्यावरणीय प्रभावों पर दिया व्याख्यान
{"_id":"6ae3294c46b696b6c20522ce","slug":"video-gada-sharalka-ma-gaja-gada-ka-shakashhaka-ka-shathha-cana-uthayaga-ka-parayavaranaeya-parabhava-para-thaya-vayakhayana-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: श्रीलंका में गूंजा गोंडा के शिक्षक का शोध, चीनी उद्योग के पर्यावरणीय प्रभावों पर दिया व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: श्रीलंका में गूंजा गोंडा के शिक्षक का शोध, चीनी उद्योग के पर्यावरणीय प्रभावों पर दिया व्याख्यान
गोंडा: श्री लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग के सह आचार्य शिशिर त्रिपाठी ने श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल समिट में मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। कोलंबो में 22 से 25 अक्तूबर तक आयोजित इस समिट में उन्होंने चीनी उद्योग से जलीय स्रोतों और जीवों पर पड़ने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों पर शोधपरक व्याख्यान दिया। उनके शोध में जलीय पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ने वाले प्रभावों को प्रमुखता से उठाया गया। सेव वाइब्रेंट अर्थ एनजीओ और होराइजन कैंपस विश्वविद्यालय, कोलंबो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समिट में भारत समेत श्रीलंका, मिस्र, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात सहित विभिन्न देशों के 400 से अधिक वैज्ञानिकों, शिक्षकों और शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई। जलीय पारिस्थितिकी पर रखे विचार
शिशिर त्रिपाठी ने अपने व्याख्यान में चीनी उद्योग के पर्यावरणीय प्रभावों और जल स्रोतों में होने वाले बदलावों से जलीय जीवों पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों को रेखांकित किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके शोध की प्रस्तुति को प्रतिभागियों ने सराहा। समिट का उद्देश्य पर्यावरण संबंधी चुनौतियों पर विभिन्न देशों के विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श और सहयोग को बढ़ावा देना था।
आयोजन के दौरान होराइजन कैंपस विश्वविद्यालय की कुलपति संजीवनी लियाणाराची ने विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। सेव वाइब्रेंट अर्थ एनजीओ के निदेशक अर्जुन सुरेश ने प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। आयोजकों के अनुसार, अगला ग्लोबल समिट वर्ष 2027 में मलेशिया में आयोजित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।