{"_id":"6aa13f3ce5361fe3370c1557","slug":"video-gada-gada-aaiitaaaii-rajagara-mal-ma-80-yavao-ka-cayana-agaraja-paracaya-ma-ataka-jabna-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: गोंडा आईटीआई रोजगार मेले में 80 युवाओं का चयन, अंग्रेजी परिचय में अटकी जुबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: गोंडा आईटीआई रोजगार मेले में 80 युवाओं का चयन, अंग्रेजी परिचय में अटकी जुबान
गोंडा: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 120 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 80 का चयन हुआ। अहमदाबाद की सुब्रोज लिमिटेड ने साक्षात्कार के बाद इन युवाओं को नौकरी दी। साक्षात्कार के दौरान कई अभ्यर्थियों को अंग्रेजी में अपना परिचय देने में मुश्किल हुई। कंपनी प्रतिनिधि अजय चौहान ने परिचय, प्रशिक्षण क्षेत्र और तकनीकी दक्षता पर सवाल पूछे। कैंपस प्लेसमेंट अधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि चयनित युवाओं को करीब 21 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। लगभग 18 हजार रुपये हाथ में मिलेंगे और शेष ईपीएफ में जमा होंगे। कंपनी दो समय भोजन की सुविधा भी देगी। चयनित युवाओं की 25 सितंबर से नियुक्ति कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।